गणेश आरती (जय गणेश देवा)
दीपक को उँगली या माउस से पकड़कर खुद भी घुमा सकते हैं। आवाज़ न आए तो फ़ोन की आवाज़ बढ़ाएँ; iPhone साइलेंट मोड में हो तो आवाज़ नहीं आती।
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फूल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
सूर श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
गणेश आरती (जय गणेश देवा): परिचय और पूरा पाठ → · दूसरी आरती चुनें
